Add To collaction

हिंदी कहानियां - भाग 125

एक दिन बीरबल के साथ उनकी लड़की जिसकी आयु 5 वर्ष की थी बादशाह का दरबार देखने आई|


बादशाह लड़की को देखकर बहुत खुश हुए और हंसकर उन्होंने लड़की से पूछा कि क्या तुम बातें करना जानती हो?

लड़की ने उत्तर दिया कि थोड़ी बहुत बातें कर लेती हूं| 

बादशाह लड़की कि इस बात से खुश तो हुए लेकिन उन्होंने लड़की से पूछा बेटा थोड़ी-बहुत का क्या मतलब है|

लड़की ने बादशाह की ओर एक दफा देखकर गर्दन नीची कर ली, लेकिन अपने पास ही बैठे छोटे बच्चे को गोद में लेकर प्यार करने लगी|

बादशाह ने बीरबल से कहा कि क्या यह वही लड़की है जिसके तुम इतनी प्रशंसा किया करते थे|

बीरबल समझ गए कि लड़की का संकेत बादशाह की समझ में नहीं आया| तब उन्होंने समझाते हुए कहा कि जहांपनाह, उस बच्ची ने तो आपके प्रश्न का उत्तर दे भी दिया, लेकिन आपको समझ नहीं आया|

बादशाह बोले कि उस लड़की ने उत्तर कहां दिया|

बीरबल ने कहा कि लड़की ने पहले आप की ओर देखा फिर गर्दन नीची कर ली ,इसका मतलब है कि आप मुझसे बहुत बड़े हैं तो आपसे मैं थोड़ी ही बातें करूंगी|

लड़की ने जो छोटे बच्चे को गोद में लेकर प्यार किया| उसका मतलब यह था कि जो मुझसे छोटे हैं, मैं उनसे बहुत सी बातें करूंगी| यही थोड़ी-बहुत का मतलब है|

बादशाह लड़की के इस उत्तर से बहुत खुश हुए तथा साथ ही लड़की की बुद्धिमत्ता की प्रशंसा भी की|

   0
0 Comments